बाह: बांके की ठार में चोरों ने सूने घर से हजारों रुपए का सामान किया चोरी
बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव बांके की ठार में अज्ञात चोरों ने दिलीप वर्मा के सूने घर को निशाना बनाया। बीती रात चोर गेट की कुंडी काटकर घर में घुसे और एलईडी टीवी, इनवर्टर बैटरी, शादी के बर्तन सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता तब चला जब घर के लोग सुबह करीब 10 बजे लौटे और ताला टूटा हुआ देखा। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।