बाह: पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बटेश्वर में नाविकों को दी सख्त चेतावनी, नाव संचालन में सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बटेश्वर पहुंचे। पूर्व मंत्री बटेश्वर में करीब 5 बजे तक रुके और यमुना में नाव और स्टीमर संचालन को लेकर नाविकों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिना लाइफ जैकेट और चारों ओर सुरक्षा टायर के नाव नहीं चलेगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उनकी नाव और स्टीमर बंद कर सील कर दिए जाएंगे।