महोबा: पुलिस लाइन में एसपी ने की अपराध समीक्षा, बारिश, रक्षाबंधन और कजली मेले की सुरक्षा पर दिया जोर
Mahoba, Mahoba | Aug 28, 2026 एसपी शशांक सिंह ने मासिक सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। भारी बारिश को देखते हुए रेनकोट व छतरी की उपलब्धता और आपदा के दौरान आमजन की मदद के निर्देश दिए गए।रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने को कहा।कजली मेला को लेकर फायर टेंडर, भीड़ व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की