कोंडागांव: डॉ केके चंद्राकर को हुई 10-10 साल की सजा, कोण्डागांव के विशेष न्यायाधीश SCST न्यायालय ने सुनाई सजा
कोण्डागांव के कोपाबेड़ा निवासी कमौद कुमार चंद्राकर उर्फ डॉ केके चंद्राकर को कोण्डागांव के विशेष न्यायाधीश (SCST) उत्तरा कुमार कश्यप न्यायालय ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने 14 अक्टूबर 2020 को मामला पंजीबद्ध किया था कि, कमौद कुमार चंद्राकर ने आदिवासी लड़की से अनाचार किया था, जो कि न्यायालय में सिद्ध हो गया हैं।