कोंडागांव: मंत्री केदार कश्यप ने दी 8करोड़ 52लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात,39 कार्यों का भूमिपूजन व 15 कार्यों का किया लोकार्पण
शनिवार को अतिसंवेदनशील ग्राम मर्दापाल में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप पहुचे , जहा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को 8 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।