कोंडागांव: मर्दापाल में 22 जून को आयोजित हुई जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, मंत्री केदार कश्यप हुए कार्यक्रम में शामिल
शनिवार को कोंडागांव जिले के अति संवेदनशील ग्राम मर्दापाल में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। जन समस्या निवारण शिविर में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए। धान और तेंदू पत्ता के मूल्य में वृद्धि से किसान खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे है।