कोंडागांव: सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल का DNK मैदान में दूसरा दिन,स्वास्थ्य केंद्रों में ऑनलाइन कार्य हो रही प्रभावित
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज कोंडागांव जिले में दूसरा दिन है। मिली जानकारी अनुसार जिले के कुल 138 सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कोंडागांव जिला मुख्यालय के डीएनके मैदान में डटे हुए है। जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित हुई है।