कोंडागांव: बोरगांव ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम बाद फरसगांव पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपुर्द
NH30 बोरगांव के पास शनिवार सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड पार कर रहे उत्तरप्रदेश राज्य के ग्राम खरखाखास निवासी दीनानाथ पिता कन्हैयालाल की मौत हो गई।फरसगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भिजवाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। रिपोर्ट पर आज दोपहर 4 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।