कोंडागांव: आड़काछेपड़ा में आयरन गिट्टी से भरी ट्रक ने स्कूल बाउंड्री को तोड़ी, वार्ड वासियों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित आड़काछेपड़ा वार्ड में एक ट्रक के लापरवाही के चलते शासकीय स्कूल की बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना से वार्डवासियों ने ट्रक चालक के खिलाफ काफी नाराजगी दिखाई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंच चुकी है फिलहाल ट्रक को क्रेन से हटाया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ थाने में की गई शिकायत।