परैया: बदलचक में पुलिस ने छापा मारकर शराब की भट्ठियां तोड़ीं, शराब बना रहे 3 लोग गिरफ्तार
Paraiya, Gaya | Apr 29, 2026 परैया थाना क्षेत्र के बदलचक में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि बुधवार रात्रि में छापमारी कर बदलचक स्थित 4 घरों से कुल 22 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरणों और सामग्रियों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।