हलसी: हलसी थाना क्षेत्र के बंडोल गांव में एक घर में चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हलसी थाना क्षेत्र के बंडोल गांव में मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात एक घर में चोरी हो गई. बुधवार अपराह्न 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. शिकायतकर्ता चंपा देवी ने बताया कि घर के लोग छत पर सो रहे थे. चोर ताला तोड़कर घर में घुस गया और घर में रखा नकद,आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया.