लोकतंत्र को सशक्त बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी जिले की नवगठित नगर पंचायत करेली बड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) करेली बड़ी में ‘जाबो (जागो वोटर) कार्यक्रम’ के अंतर्गत वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, प्रविष्टियों में आवश्यक सुधार कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh