खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़े, अवैध परिवहन और बिचौलियों की भूमिका पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए तथा छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए।
#dhankharidi2026 #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh