हनुमानगढ़: नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, हनुमानगढ़ शहर और देहात कांग्रेस की हुई बैठक
आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी हनुमानगढ़ जिले में सक्रिय हो चुकी है। इसके लिए हनुमानगढ़ शहर और देहात कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हनुमानगढ़ टाऊन में आयोजित हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट देने की मांग रखी और पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर गए कार्यकर्ताओं को टिकट न देने की मांग की।