जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की अविराम, समर्पित और प्रेरणादायी यात्रा को कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रहित, जनकल्याण और सेवा को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने अपने नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से देश को विकास एवं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का निरंतर कार्य किया है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा हम सभी के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है।
आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाएं प्रकट करते हुए उनके जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करें और इस विशेष अवसर के सहभागी बनें।
आप सभी से सादर अपील है—घर-घर जले आशीर्वाद का दीया, प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रकट हो स्नेह और सम्मान।
श्री पवन शर्मा
जिला पंचायत उपाध्यक्ष
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAb