कवर्धा। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने पंडरिया अनुविभागीय न्यायालय एवं तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण कर न्यायालयीन कार्यों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने डायवर्सन, भू-अर्जन, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अपील सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में तथ्यों का परीक्षण कर निष्पक्षता और पूरे विवेक के साथ न्यायसंगत आदेश पारित किए जाएं। उन्होंने पक्षकारों को समय पर तामीली कराने और उनकी बात सुनकर नियमानुसार सुनवाई करने पर जोर दिया। साथ ही लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण और न्यायालयीन कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने और कार्यालय से प्रस्थान के समय बायोमैट्रिक ई-अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य बताया।
कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्य शत-प्रतिशत ई-ऑफिस के माध्यम से करने, कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने और फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस अब अनिवार्य व्यवस्था है और इसकी नियमित निगरानी की जाएगी।
अस्वीकरण: यह समाचार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। चैनल खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटनाक्रम से संबंधित आधिकारिक जानकारी को ही अंतिम एवं प्रमाणिक माना जाए। #chhattisgsrhupdate
#KawardhaNews #PandariyaNews #TulikaPrajapati #RevenueDepartment #ChhattisgarhNews this video
Durg, Durg | Sep 14, 2026