लोहरदगा: हिरही हर्रा टोली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आज सदर अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हिरही हर्रा टोली के प्रतिमा कुजूर का 24 वर्षीय पुत्र जॉनसन कुजूर ने अपने घर पर एस्बेस्टस के पाइप से झूल कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली थी। परिजनों के अनुसार शनिवार रात जॉनसन खाना खाने के पश्चात सोने चला गया, प्रातः देखा गया फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।