बालाघाट: नपाध्यक्ष के वार्ड में शराब दुकान का विरोध तेज़, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शहर के रहवासी क्षेत्र में खुल रही शराब दुकान को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर के वार्ड में प्रस्तावित दुकान के खिलाफ वार्ड की महिलाएं और जागरूक नागरिक एकजुट हो गए। स्थिति तब और खास हो गई जब स्वयं नपाध्यक्ष भी लोगों के समर्थन में सामने आईं। बुधवार 8 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे विरोध और तेज हो गया। बड़ी संख्या