बड़ौत: हिलवाड़ी में मकान खरीदने की रंजिश में अधिवक्ता के भाई पर फायरिंग, कोतवाली में दी तहरीर, आरोपी पक्ष ने खारिज किए आरोप
Baraut, Bagpat | Mar 3, 2024 हिलवाड़ी निवासी अधिवक्ता विनय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अनिल खेत से लौट रहा था, तो कुछ लोग मकान में कुंबल लगा रहे थे। उसने विरोध किया तो लोगों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें वह बच गया। विनय कुमार व उसके भाई के साथ अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपी पक्ष ने मुकदमे को झूठा बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।