बड़ौत: ककोर निवासी आरोपी को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी व जालसाजी में मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Mar 3, 2024 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी नशीम पुत्र करीमुद्दीन निवासी गांव ककोर थाना छपरौली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।