बड़ौत: फजलपुर, दौझा व गांगनौली के मंदिरों में चोरी करने वाले सिरसलगढ़ निवासी 2 लोग गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, घंटा व नकदी बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 3, 2024 CO हरीश भदौरिया ने बताया कि 24 फरवरी की रात्रि फजलपुर सुंदरनगर में मां भगवती देवी मंदिर के ताले तोड़कर छत्र व जेवरात चोरी किए गए थे। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने सिरसलगढ़ के सचिन उर्फ सन्नी व कर्म सिंह उर्फ डालर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों ने अपने साथी गौरव उर्फ भूरा के साथ मिलकर गांगनौली के सूर्य देव मंदिर व दौझा मंदिर में भी चोरी की थी।