गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के पंचदेव धाम में सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह मनाया गया, शैक्षणिक पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल करने की मांग
गया के पंचदेव धाम में अखिल भारतीय महात्मा फुले क्रांतिकारी संघ के द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार की दोपहर 3 बजे मनाई गई।इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय संयोजक विनय कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक थी। उन्होंने जाति पात, छुआ छूत,बाल विवाह,विधवा विवाह जैसे कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।