जमुई: 2023 में अगहरा गांव में युवती ने लव मैरिज की, अब दहेज को लेकर ससुराल वाले कर रहे मारपीट व प्रताड़ित
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 वर्ष 2023 में काजल कुमारी ने प्रेम प्रसंग में अगहरा गांव निवासी मंतोष कुमार से शादी की थी, लेकिन अब कुछ दिनों से पति सहित अन्य ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट किया जाने लगा और प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट के बाद परिजन द्वारा काजल कुमारी का गुरुवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। उंसके बाद शिकायत के लिए थाना चले गए।