ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में आयोजित होगी उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हास्टल परिसर में 1 और 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। तीरंदाजी संघ ने सोमवार को दिन में तीन बजे प्रेस कान्फ्रेस कर बताया कि 10, 13 और 15 वर्षीय बालक-बालिकाएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उद्घाटन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी करेंगे।