ज्ञानपुर: मंत्री संजय निषाद ने भदोही में कहा, 'बहुत सारे अधिकारियों के अंदर निवास करती हैं पिछली सरकार की आत्माएं, होगी कार्रवाई'
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने रविवार को भदोही जिले के कलेक्ट्रेट में मत्स्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा की अभी भी बहुत सारे अधिकारी कर्मचारियों के अंदर पिछली सरकार की आत्मा निवास करती है और ये लोग जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ न देकर गलत लोगों को दे सकते हैं।