ज्ञानपुर: भदोही में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से अवैध मांग करने पर ग्राम रोजगार सेवक के पति के खिलाफ केस दर्ज
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से अवैध मांग के मामले में सख्त कार्रवाई की। अमवॉ खुर्द के ग्राम रोजगार सेवक के पति प्रेम कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को सांय सात बजे जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि लाभार्थी मधई पुत्र बलदेव बनवासी ने आरोप लगाया कि प्रेम कुमार ने उनसे 15,000 रुपये की मांग की। जिलाधिकारी ने जांच कराई ।