ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जाखांव में कुएं में मिला एक किशोरी का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जखाव गांव में एक 16 साल की किशोरी कोमल का शव घर के पास के कुएं में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि किशोरी ने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।