परिहार: फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में जीजा व साला गिरफ्तार
परिहार पुलिस ने मुख्यालय के पास धामी टोल स्थित एक दुकान में छापेमारी कर जीजा व साले को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में बेला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी जीजा अमरेंद्र कुमार एवं बेला थाना क्षेत्र के ही खैरबा निवासी साला नीतीश कुमार के नाम शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इन पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने का आरोप है। हाल