दाउदनगर: तरार टोला हरिनगर में असामाजिक तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही जांच पड़ताल, केस दर्ज
थाना क्षेत्र के तरार टोला हरिनगर वार्ड संख्या 12 में संत रविदास मंदिर में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना बीती रात की है।शनिवार की सुबह 6:00 बजे जब महिलाएं पूजा करने पहुंची तो घटना की जानकारी मिली। छात्र कला परिषद रविदास पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू कुमार ने 10 लोंगो के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराया है।