मुलताई: विजयादशमी पर्व पर मुलताई नगर में निकला आरएसएस का पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंजा नगर
Multai, Betul | Oct 12, 2024 असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। जिसमें बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर आगे बड़े। पथ संचलन का समाज बंधुओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर के कृषि उपज मंडी में प्रात 8 बजे स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।