फतेहाबाद में प्राचीन हनुमान मंदिर की बिजली काटने पर भड़के ग्रामीण, बाह रोड पर लगाया जाम
फतेहाबाद, आगरा। फतेहाबाद के प्राचीन हनुमान मंदिर की बिजली सप्लाई काटे जाने से नाराज ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-बाह रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने सड़क पर बैठकर कीर्तन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्राचीन हनुमान मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया था। मंदिर परिसर और पंडाल में भव्य सजावट के साथ लाइटिंग की गई थी। इसी दौरान बिजली विभाग द्वारा मंदिर और पंडाल की बिजली सप्लाई काट दी गई, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई।
रात करीब 8 बजे अंधेरे में हुई आरती, सड़क पर बैठे श्रद्धालु
बिजली कटने से नाराज ग्रामीणों ने रात करीब 8 बजे अंधेरे में ही दुर्गा पंडाल में आरती की। इसके बाद फतेहाबाद-बाह रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मंदिर की बिज�
Agra, Agra | Oct 14, 2026