अनूपपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 20 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन, 21 फरवरी को वेंकटनगर में रेल रोको आंदोलन तथा 24 फरवरी को भोपाल में विधानसभा घेराव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।