हसपुरा: खुटहन गांव में तीन मासूमों की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, सास और देवर बने आरोपी, सास को पुलिस ने भेजा जेल
हसपुरा थानाक्षेत्र के खुटहन गांव में तीन मासुम बच्चे की हत्या के मामले में मृतक बच्चे की मां अनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सास व देवर को नामजद आरोपित बनाया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शनिवार को दी।उन्होंने कहा सास शांति कुंवर को न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।