गिद्धौर: शहीद आरक्षी नीरज क्षेत्री की 7वीं पुण्यतिथि पर एसएसबी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चतरा में मंगलवार को शहीद आरक्षी नीरज क्षेत्री की 7वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देशन में बटालियन मुख्यालय सहित सभी कंपनियों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट सहित बटालियन के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने अमर शहीद नीरज क्षेत्री के चित्र पर पुष्पचक्