लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया नन्दोत्सव
भिवानी- ‘मच गया शोर सारी नगरी में’ लिटिल हार्टस पब्लिक की चतुर्थ व आठवी कक्षा के बच्चों द्वारा जब स्थानीय लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में इस गीत पर नृत्य किया गया तो द्वापर युग फिर से जीवित हो उठा हो। सारा वातावरण गोकुलमय, भक्तिमय हो गया और पुरा प्रांगण तालियों से गुंज उठा। यह मौका था लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल के चतुर्थ व आठवी कक्षा के बच्चों द्वारा भव्य, अदभुत, आलौकिक एवं धूमधाम से आयोजित नन्दोत्सव के अवसर का। कार्यक्रम का शुभारम्भ जोगी वाला मंन्दिर के महंत श्री श्री 1008 श्री वेदनाथ जी महाराज व हनुमान जोहड़ी मन्दिर के महन्त श्री चरणदास जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा सुश्री तृप्ति श्योराण जी, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. भावना शर्मा जी, संस्था के चेयरमैन त्रिलोक चन्द गोयल जी व रमेश जी हेतमपुरिया द्वारा लडुवे गोपाल, शिक्षा की देवी माँ सरस्वती व भगवान श्री गणेश के सम्मुख दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती गिगि देवी, आन्नद प्रकाश गोयल, महा सचिव संजय गोयल प्रबंध निदेशक पवन गोयल व भावना गोयल, प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशिका एश्वर्या सिंघल, निदेशक रामानन्द सिंगल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल व साक्षी गोयल ने भी लडुवे गोपाल, शिक्षा की देवी माँ सरस्वती व भगवान श्री गणेश को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र जांगड़ा जी, जिला बाल सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह जी, सदस्य श्री सतेन्द्र सिंह जी, श्री धीरज सैनी जी, श्रीमति नीलम रानी जी, श्री दिनेश कुमार जी, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान श्री शिवरत्न गुप्ता जी, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान श्री रामदेव तायल जी, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन के प्रधान राम अवतार शर्मा जी, अमित डागर जी, यतिंदर नाथ जी, संजीव जी, सी.एल.बंसल जी रिटायर्ड ईटीओ, देवराज तोशामिया जी, डॉ. वी. के. चुघ जी, विश्व हिन्दु परिषद से श्री गोपाल तंवर जी, विजय किशन अग्रवाल जी, सतीश जी, संतोष बहलिया जी, पवन बहलिया जी, श्रीभगवान वशिष्ट जी, नरेन्द्र शर्मा जी, सत्यनारायण मित्तल जी, रमेश सिंगल जी, विजय जी ढिगावा, पवन जैन जी एडवोकेट, एम. एल. अग्रवाल जी, आनन्द बासिया जी, प्रदीप गर्ग जी, विजय लालावासिया जी, महेश गर्ग जी, सुभाष तंवर जी नगर पार्षद, संदीप जी नगर पार्षद, शिव प्रकाश कसेरा जी, नीरज अग्रवाल जी एडवोेकेट, पुनम (टीटू जी) जी, अलका माथुर जी, रमेश बंसल जी, सुशील बुवानीवाला जी, रमन जैन जी आदि विशष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के चेयरमैन त्रिलोक चन्द गोयल ने अपने उद्बोधन में आए हुए अतिथियों को स्वागत करते हुए बताया कि श्री कृष्ण जन्म के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव जी द्वारा उनके पालक पिता के यहा पहुचाएँ जाने की खुशी में विद्यालय पिछले 23 वर्षो से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर उन्होने स्कूल की भावी गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर चतुर्थ व आठवी कक्षा के लगभग 600 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में चतुर्थ कक्षा के देव, हिमांशी, मीनल, रिद्धि, वंशिका, देवांश, रूद्र सोनी, इशिता, भावना, रक्षिता ने ‘मैया यशोदा’, वाणी, वान्या, दिपांशी, कनिष्का, महक, माही, यशस्वी, दीप, युवान ने ‘मै नचना मोहन दे नाल’, आरोही, दृष्टि, दिव्यांशी, इशु, ध्रुव, छवि, सिवांगी, कार्तिक, सुर्यांश, आरव, इकनुर, यशिका ने ‘तु राजा की राजदुलारी’, भव्य, भूमि, परी, सिया, दिया, मृदुला, रेयांश, विवान, वीर, यक्षित ने ‘इधर भी ईश्वर’, युग, कार्तिक, एलेक्स, हिमांश, मनिक, सक्षम, जय, कबीर, मायरा, दिव्या, जिविका ने ‘फूल बिखेरो नगर में’ आदि गीतों पर इतने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए कि हर कोई देखने वाला तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। कक्षा आठवी के हर्षिका, जानवी, निधि, हिमांशी, गुन्जन, दिपांशी, अदिति, प्रियांसी ने ‘राधा के संग’, इनाया, इशिका, तान्या, तनवी, मानवी, आरवी, हिमांशी ने ‘कृष्ण लीला’, सातवी कक्षा के हर्षिता, जानवी, परिधि, अनन्या, रिद्धि, तमन्ना, तन्नु, यशिका, दक्ष, दृष, नायरा, तेजस्वी ने ‘मेरे घर राम आये है’ आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा आठवी के नव्या, सुकृति, मीनल, पमैला, दिपांशी, लक्षिका, जिया, दिशा द्वारा ‘रण में कूद पड़ी महाकाली’, व वर्णिता, तानाक्षी, परिनिति, संस्कृति, कशिश, साक्षी, मानवी, अवनी, पावनी, अंशिका द्वारा ‘योगा’, तेजस, केशव, कार्तिक, युग, प्रतीक, साक्षी, मयंक, महक, दिपांशु, पृथ्वी, मनन द्वारा ‘कराटे’ व प्राशी, प्रथम, तनुष, कार्तिक, मिषा, झलक द्वारा प्रस्तुत ‘स्केटिंग प्रस्तुती’ पर प्रस्तुत नृत्य इतना मनमोहक था कि उपस्थित जन समुह झुमने पर मजबूर हो गया। महन्त वेदनाथ जी व महन्त चरणदास जी ने आए हुए श्रोताओं को आशीष वचन देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के पुरोधा व संरक्षक थे। उनके जन्म के अवसर को नन्दोत्सव के रूप में मनाया जाना भारतीय संस्कृति का एक महापर्व है। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि आज के समय में छोटे-छोटे बच्चों को स्टेज पर आकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना उनकी झिझक को दूर करता है। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व समारोह में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अमायरा, अर्नव, देवांशी, अंशुल, भव्या, अनिमुल, गीता, वंशिका, प्राची, ग्रेसी, ंिकंजल, कार्तिक, यमन, अलिश, किया, सिया द्वारा किया गया। अन्त में एम. डी. पवन गोयल व भावना गोयल द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व उपस्थित अभिभावकों का स्कूल परिवार की तरफ से धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर अजय जालान जी, विजय गोयल, अरूण कुमार, हेमन्त सकसेरिया जी, विशाल गोयल जी, नरेन्द्र जांगड़ा जी एडवोकेट, राजेश जी, बबलु जी, ऊषा बंसल जी, शकुन्तला देवी जी, रामू जी जेवड़ी वाले, विनय सिंगल जी, प्राचार्य दीपक जोशी, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला, प्राचार्या वीना सेठ, भावना, रेखा, महेष्ठा, सोनिया खेमका, रश्मि, नीरज, श्याम सुन्दर, अमित कुमार सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।