एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने तोशाम से एक आरोपी को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 17.59 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन किया बरामद।*
*आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की बिक्री एवं सप्लाई में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने तथा नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 18.09.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के इंचार्ज उपनिरीक्षक रमेश कुमार अपनी टीम के साथ हांसी चुंगी, तोशाम में गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तोशाम-भिवानी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास मादक पदार्थ लेकर खड़ा है तथा उसे बेचने के लिए आया हुआ है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 17.59 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र कृष्ण, निवासी राजीव नगर, तोशाम के रूप में हुई है।*
पुलिस टीम द्वारा बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना तोशाम में अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी विक्रम को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।