पीरो: बड़ीहा गांव में शराब के नशे में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Piro, Bhojpur | May 11, 2025 पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष के द्वारा रविवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया कि बड़ीहा गांव निवासी शिव जन्म सिंह के पुत्र हरे राम सिंह को शराब पीकर नशे में पड़ोसियों के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।