बांदा: खैराडा और इंदिरा पुरवा के बीच ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Jan 7, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराडा और इंदिरा पुरवा के बीच में ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया है। आरपीएफ पुलिस ने घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक गांव कर्चुल थाना धरम बाधा जिला नवा पाड़ा उड़ीसा का निवासी है।