बांदा: खुटला रहोनिया के पास चार लोगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Jan 6, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला रहोनिया के पास दिन सोमवार को चार लोगों नें एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण कराया है। सभी घायल बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के निवासी हैं।