बांदा: जमीन पर कब्जा करने के मामले को लेकर अनशन पर बैठे बुजुर्ग ने पैलानी पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद अनशन किया समाप्त
Banda, Banda | Jan 6, 2025 आज सोमवार की दोपहर 2:00 बजे लगभग कचहरी में अनशन पर बैठे हुए एक पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा जहां कब्ज़ा कर लिया गया। तो वही उसके बेटे के साथ मारपीट भी की गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको देखते हुए बुजुर्ग अनशन पर बैठ गया। वही पुलिस ने आश्वासन के बाद अनशन खत्म करवाया