रानी: रानी में ओढ़नी पहिए में फंसी, खाई में गिरी बाइक, तीन लोग घायल, रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे
Rani, Pali | May 21, 2025 रानी क्षेत्र में बुधवार शाम 4.30 बजे रानी-गुडा मेहराम सड़क मार्ग पर ओढनी पहिए में फंस जाने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना में सोड़ावास निवासी पीराराम चौधरी, खारडा निवासी सुकी (मोतीलाल चौधरी की पत्नी) और मोतीराम चौधरी घायल हुए। तीनों रानी में अपने रिश्तेदार से मिलकर बाइक से खारड़ा लौट रहे थे।