रानी: रानी में निमजा माता मंदिर में पाटोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना और प्रसाद का वितरण
Rani, Pali | May 14, 2025 रानी स्थित निमजा माता मंदिर में बुधवार दोपहर 1 बजे पाटोत्सव का आज आयोजन किया गया। श्रीमाली गौतमस्य गोत्र कुलदेवी श्री निमजा माता मंदिर नरता पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर व्यवस्थापक मनोज त्रिवेदी ने बताया कि लाभार्थी गणपतलाल चुन्नीलाल और संजयकुमार गोविंदराम जोशी ने अपनी पत्नियों के साथ पंडितों के वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दीं।