रानी: रानी में नाडोल-विगरला मार्ग पर तीन कारों की टक्कर, शंखवाली निवासी की मौत, 6 घायलों को पाली रेफर किया गया
Rani, Pali | May 20, 2025 रानी थाना क्षेत्र के नाडोल-विगरला सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर 1 बजे तीन कारों की भयानक टककर हो गई।हादसे मे जालोर के शंखवाली निवासी रूप सिंह(47) पुत्र हबताराम की रानी सीएचसी मे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलो मे शंखवाली राजू सिंह(40), गुडा एंदला कूका राम (60),नाडोल विरमराम(60), गुडा केसर सिंह युद्धवीर 15, अक्षिता (12 व देवी 29 है।