रानी: रानी में बिजली की लाइन काटते पकड़े गए चोर, ग्रामीण ने ठेकेदार का नंबर मांगा तो बाइक से भागे, ट्रैक्टर और तार जब्त
Rani, Pali | May 13, 2025 जोधपुर विद्युत वितरण निगम की रानी क्षेत्र मे मंगलवार शाम 5 बजे बिजली की तार चोरी का प्रयास विफल हो गया। मांडल से पुनाडिया गांव के बीच स्थित 11 केवी लाइन को कुछ अज्ञात लोग काटने का प्रयास कर रहे थे। वही एईएन अजीत सिंह ने बताया कि पुनाडिया व मांडल गांव के बीच एल्युमिनियम की 11 केवी विद्युत लाइन लगी थी। चोर इस लाइन को कटर से काटकर ट्रैक्टर मे लाद रहे थे।