ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा उमरियापान के बाद अब सिलौंड़ी में भी डीजल का गंभीर संकट रात-रात भर कतारों मे खड़े रहने को मजबूर किसान
जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही अन्नदाताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं मानसून की दस्तक के बीच जहां किसानों को खेतों में होना चाहिए, वहीं वे डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर दिन-रात काटने को मजबूर हैं जिले के ढीमरखेड़ा और उमरियापान इलाकों के बाद अब सिलौंड़ी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी डीजल का संकट बेहद गहरा गया है।