बैरगनिया पहुंचे भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, समाजसेवी सह भाजपा नेता प्रिंस कुमार ने किया स्वागत
बैरगनिया (सीतामढ़ी)। भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल अपने व्यक्तिगत दौरे के क्रम में बैरगनिया पहुंचे। उनके आगमन पर बैरगनिया के समाजसेवी सह भाजपा नेता प्रिंस कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान प्रिंस कुमार ने प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में समाजहित से जुड़े कार्यों और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
मुलाकात के दौरान सरोज रंजन पटेल ने राजनीतिक जीवन और समाजहित के कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाज के जरूरतमंद लोगों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
प्रिंस कुमार ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनुभवी नेताओं से मिलने वाला मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होता है। उन्होंने सरोज रंजन पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और शुभकामनाओं से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह देखा गया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।