प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ अखिलेश पाण्डेय को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत बाबा गणेश दास मंदिर गारापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ़ में लूट, डकैती, जबरन बसूली, चोरी, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आ