सतना के बजरहा टोला निवासी अरविंद बंसकार खाना खाकर काम पर जा रहा था । बजरहा टोला चौराहे मे अवैध नशा कारोबारी शिवकुमार बंसकार कुलदीप व एक अन्य ने अरविंद को रोककर नशे की डिब्बी खरीदने को कहने लगे । जब अरविंद ने मना किया तो तीनो नशे सौदागरों ने उसके साथ मारपीट कर दी । मंगलवार की शाम 4 बजे घायल पीड़ित अरविंद सिटी कोतवाली पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।