सतना में भारतीय मजदूर संघ ने स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी की समस्याएं और शोषण के चलते मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में मीटिंग कर आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी इकाई का गठन कर दिया है । संघ के महामंत्री ने बताया कि अब आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी आवाज उठा सकेंगे और अधिकारी व ठेकेदार शोषण नहीं कर सकेंगा ।