ताला थाना क्षेत्र के ग्राम जिन्ना के बरई तालाब में नहाने गए मनोज कुशवाहा की नहाते समय तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।सूचना पर ताला पुलिस मौके पर पहुँची।शव को तालाब से बाहर निकाल पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को मर्चुरी भिजवाया,वही पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।